जाट मिलन समारोह के कार्यालय का हुआ उदघाटन


गाजियाबाद । जाट समाज द्वारा आगामी अक्टूबर माह में होने वाले 11 वें पारिवारिक मिलन समारोह के लिए हवन पूजन के साथ कार्यालय का उदघाटन किया गया। कार्यक्रम की पूर्ण देख रेख के लिए कुछ पदाधिकारियों की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। जाट समाज कार्यालय पर हवन उदघाटन कार्यक्रम के दौरान पूर्व महापौर आशु वर्मा, नरेश सिरोही, अमरजीत सिंह बिड्डी, राजबीर सिंह, कवींद्र चौधरी, राजकुमार चौधरी, भुल्लन चौधरी, प्रदीप चौधरी, जगवीर सिंह, सतेन्द्र तेवतिया, धर्मेन्द्र चौधरी, विनीत चौधरी, डॉक्टर सरोज सिरोही, डॉक्टर कल्याण सिंह, सुनील मलिक, मनोज चौधरी, सुनील चौधरी, भूपेंद्र बॉबी चौधरी, रोकी चौधरी, आनंद चौधरी, रविन्द्र चौधरी, अरविन्द तेवतिया, अशोक चौधरी, विक्रांत चौधरी, सुभद्रा चाहर, महिपाल सिंह पंवार, देवेंद्र सिंह, रामकुमार सिंह, जय प्रकाश, संजीव चौधरी, अजब सिंह तेवतिया, सुरेश चौधरी आदि उपस्थित रहे।