डिजिटल इंडिया के तहत व्यापारियों को मुख्य धारा से जोड़ेगी सरकार : डॉ. महेश शर्मा


नोएडा ।

उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल का प्रादेशिक व्यापारिक शपथ ग्रहण समारोह सेक्टर-51 में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के 28 जिलों के कार्यकर्ता शामिल हुए। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री सचिन गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद डॉ. महेश शर्मा, महिला आयोग की अध्यक्ष बिमला बाथम, अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा, डीसीपी रामबदन सिंह, सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष दीपक विग, कैलाश अस्पताल की डायरेक्टर डॉ. पल्लवी शर्मा सम्मिलित हुए। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में इस समारोह का आयोजन किया गया। सांसद डॉ. महेश शर्मा ने शपथ ग्रहण करवाई। कार्यक्रम में लखनऊ, कानपुर, मिर्जापुर, आगरा, मथुरा, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़, बनारस आदि जिलों से कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल ने बताया कि भामाशाह सम्मान से स्व. बीपी अग्रवाल, स्व. अशोक बंसल, डॉ. पल्लवी शर्मा, राजेश गुप्ता, महेश अग्रवाल, धर्मेन्द्र चौहान, मुकेश गुप्ता, गौरव छाबड़ा, अमरजीत सिंह, राहुल गुप्ता को सम्मानित किया गया। संचालन महिला प्रकोष्ठ से निधि सहाय द्वारा किया गया। प्रदेश चेयरमैन नवनीत गुप्ता ने सभी का स्वागत किया। सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को चलाने के लिए व्यापारियों की एक बड़ी भूमिका है। व्यापारियों को मुख्य धारा से जोडऩे के लिए और उनके व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए सरकार डिजिटल इंडिया के तहत विशेष कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बिना व्यापारियों के प्रदेश और देश की राजनीति संभव नहीं है। उन्होंने कहा आज का आयोजन देखकर लग रहा है पूरा प्रदेश आज नोएडा में एकत्र हो गया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से व्यापारी एक होंगे और सुख-दुख का हिस्सा बनेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश प्रभारी कपिल सभरवाल, मनीष शर्मा, शिवा चौहान, भारत बंसल, अमित गोयल, संजय टंडन, सुधीर गुप्ता, सुभास गर्ग, राजेश जिंदाल, एडवोकेट विकल गुप्ता, विनय जैन, अंकुर बंसल, रवि चौहान, रघुनाथ सिंह, पंकज अग्रवाल, कुलदीप गुप्ता, अनुज गुप्ता, सचिन चतुर्वेदी, मोहन लाल गुप्ता, नरेश बंसल, लघु अग्रवाल, संदीप गुप्ता, जयमंत, विवेक अग्रवाल, हिमांशु मित्तल, ज्ञानचंद अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, दीपक गर्ग, मोतीलाल, करण ग्रोवर, सुंदर यादव, अंकित गुप्ता, प्रदीप सिंह, निधि सहाय, वंदना गुप्ता, कविता लोढ़ा, पूजा गर्ग, अर्चना आनंद, दीपिका, श्रेया, मंजु, बबीता, सूची गुप्ता, रवि शर्मा, सुरेश बंसल, विनोद शर्मा, तुषार बंसल, विनीत, राहुल शर्मा उपस्थित रहे।