यमुना एक्सप्रेसवे पर दो बसें टकराई, दर्जन भर यात्री घायल


ग्रेटर नोएडा।

थाना रबूपुरा क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर आज दोपहर को 2 बसे आपस में टकरा गई। इस घटना में दर्जन भर लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना रबूपुरा के प्रभारी राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह को यमुना एक्सप्रेसवे के 27 किलोमीटर के पास 2 बसे आपस में टकरा गई। इस दुर्घटना में बस में सवाल निरंजन पुत्र गंगाधर ,सुमित पुत्र प्रमोद कुमार, अल्ताफ हुसैन, रिजायल,मनीष गुप्ता, विनोद सहित दर्जन भर लोग गंमीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि उपचार के लिए उन्हे जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि घायलों में की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।