नोएडा की शादी में मेहमान बनकर आया बदमाश


नोएडा।

थाना सेक्टर-113 नोएडा पुलिस ने मैरिज होम से सोने चांदी के आभूषण और कैश चोरी करने वाले एक चोर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से बड़ी संख्या में सोने चांदी के आभूषण और 1 लाख रुपए नगद बरामद किया गया। चोर की पहचान उमेश सिसौदिया हुई है। मुखबिर की जानकारी पर इसे नोएडा के सेक्टर-73 मेन मार्केट से गिरफ्तार किया गया। 12 जुलाई को थाना सेक्टर-113 क्षेत्र स्थित एक मैरिज होम में शादी समारोह चल रहा था। उमेश सिसौदिया उसी शादी में मेहमान बनकर गया। काफी देर तक उसने मैरिज होम का जाएगा लिया। इसके बाद पता किया कि कहा कहा पर गहने और नगदी रखी है। मालूम पड़ने पर कमरों में गया और मौका पाकर मैरिज होम से गहने व कुछ नकदी चोरी कर फरार हो गया। वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से इसकी पहचान की गई। इसके बाद टीम को एक्टिव किया गया। जिसके बाद इसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि इसी तरह की चोरी इकोटेक-3 क्षेत्र में की थी। जिसमें 16 जुलाई को ये जेल गया था। वहां से जमानत पर बाहर आया और पहले से चोरी किए गए आभूषण को बेचने की फिराक में घूम रहा था। पूछताछ में ये उन खरीदारों के बारे में पता कर रही है जिसको मॉल बेचता था। इसके पास से 1 सोने का हार, 1 जोड़ी सोने के कंगन, 1 सोने का मांग टीका, 1 सोने की नथ, 1 जोड़ी कान के झुमका, दो जोड़ी चांदी की पायल और एक लाख रुपए नगद बरामद किए गए है।