गाड़ी में सपा का झंडा तो समझो उसमे बैठा गुंडा- नंद गोपाल नंदी

नोएडा।

नोएडा में आइकिया के कार्यक्रम में शामिल होने आए औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपल नंदी ने सपा पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि एनकाउंटर पर सवाल उठाने वाले लोगों के डीएनए में ही अपराधी और अपराध भरा हुआ है। ये मै नहीं कहा रहा हूं ये प्रदेश का बच्चा -बच्चा कहता है। उन्होंने कहा कि जिस “गाड़ी में सपा का झंडा समझो उसमे बैठा गुंडा” इस तरह के जो वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया पैदा करते थे। आज वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडेक्ट है। आज वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज है। आज इन्वेस्टमेंट आ रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तर भारत का सबसे बड़ा डेटा सेंटर यहां संचालित है। रिकार्ड समय में फैक्ट्रियां चालू हो जा रही है। उप्र में बड़े पैमाने पर निवेश हो रहा है। उन्होंने सपा पर तंज कसते हुए ये भी कहा कि जो एनकाउंटर पर सवाल उठा रहे है उनका गुंडों, अपराधियों और माफियाओं से प्रेम जग जाहिर है। जब भी कोई गुंडा अपराध करता है तो वो अपराधी होता है। उसकी जाति धर्म देखकर नहीं। पिछली सरकारो में देखा होगा कि पुलिस के सीईओ को सपा का झंडा लगाकर एक नेता स्कार्पियों पर घुमा रहे थे। वो अपनी जान बचाने के लिए कभी झंडा तो कभी वाइपर पकड़ता था। गुंडे माफिया और अपराधी जिले के कप्तान और दरोगा को निर्देशित करने का काम करते थे। आज जो भी कानून को हाथ में लेने का दुस्साहस करता है। तो उनको उनकी भाषा में हमारी पुलिस जवाब देती है।