नोएडा पुलिस और फायर सर्विस की तत्परता से बची गौ-माता की जान

✍🏻 योगेश राणा


नोएडा : पुलिस की तत्परता से बची गौ-माता की जान। गौ माता के लिए मित्र पुलिस बनी सहारा। बता दें कि यह घटना उस समय की है जब देर रात गाय,शायद भोजन की तलाश घूम रही थी। घूमते घूमते एक गहरे नाले में जा गिरी इस पर जलवायु चौकी इंचार्ज सरबजीत मौके पर पहुंचे और तत्काल घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। इस पर पुलिस कंट्रोल रूम ने फायर सर्विस की टीम को सूचना दी इस पर तुरंत फायर सर्विस नोएडा द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय पुलिस एवं आम नागरिकों के साथ मिलकर रेस्क्यू कार्य प्रारम्भ किया।

कैसे बची गाय की जान………..

गौ माता को बचाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी क्योंकि नाल काफी गहरा एवं खतरनाक था। जिस वजह से गौ-माता को निकालना एक चुनौतीपूर्ण कार्य था।लेकिन कहते हैं ना कि भाव अगर सेवा का है तो विजय अवश्य होगी तो सभी लोगों ने मिलकर रस्सियों और विशेष उपकरणों की मदद से गहरे नाले में उतरकर घंटों की कड़ी मशक्कत व अथक प्रयासों के बाद गाय को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाल लिया गया।