वैदिक पंचांग
दिनांक | 21 अगस्त 2022 | दिन | रविवार | |
विक्रम संवत | 2079 (गुजरात-2078) | शक संवत | 1944 | |
अयन | दक्षिणायन | ऋतु | वर्षा ऋतु | |
मास | भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार आषाढ़) | पक्ष | कृष्ण पक्ष | |
तिथि | दशमी 03 :35 तक तत्पश्चात एकादशी | नक्षत्र | मृगशिरा पूर्ण रात्रि | |
योग | हर्षण 22:39 तक तत्पश्चात वज्र | करण | वणिज 14:20 तक तत्पश्चात भद्रा 03:35 तक तत्पश्चात बव | |
अयन | सूर्य दक्षिणायन | राहुकाल | 17:01 से 18:38 तक | |
सूर्योदय | 05:41 | सूर्यास्त | 18:38 |
आज का राशिफल
मेष (Aries)
आप अपनी परिस्थिति में बदलाव करने के लिए हालात से लड़ने की तैयारी रखें। पैसों से संबंधित विवाद जल्दी ही खत्म होने लगेंगे। जिन लोगों के द्वारा आपके काम में रुकावट डालने की कोशिश किए जा रही है, उन्हें मात दे पाना संभव होगा। भविष्य में इन लोगों के साथ के किस प्रकार से संबंध रखना है, इस बात का विचार जरूर करें।
वृष (Taurus)
आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के साथ कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मसंयत रहें। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। लाभ के अवसर मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता के योग हैं।
मिथुन (Gemini)
आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शान्ति रहेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। धन आगमन की स्थितियां बनी रहेंगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा।
कर्क (Cancer)
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। संयत रहें। बातचीत में सन्तुलित रहें। कारोबार में सुधार होगा। पिता से भी धन की प्राप्ति हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। मित्रों के सहयोग से आय के नए स्रोत विकसित होंगे।
सिंह (Leo)
आज वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। कारोबार से धन की प्राप्ति होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अति उत्साही होने से बचें। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क हो सकते हैं।
कन्या (Virgo)
आज मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। आय के साधन बनेंगे। धार्मिक संगीत में रुचि रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। किसी दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिवार का सहयोग मिलेगा।
तुला (Libra)
आज क्रोध के कारण परेशान रहेंगे। कारोबार में परिवर्तन हो सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अपनी भावनाओं का वश में रखें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। परिवार में कलहपूर्ण वातावरण हो सकता है। मन अशान्त रहेगा। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। आय की स्थिति में सुधार होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक (Scorpio)
आज आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। रोग से पीड़ित हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
धनु (Sagittarius)
आज मानसिक शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। यात्रा लाभप्रद रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश यात्रा पर जाना हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मकर (Capricorn)
आज मन में नकारात्मकता के प्रभाव से बचें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। किसी सम्पत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। संयत रहें। परिवार की परिस्थितियों पर ध्यान रखें। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा।
कुंभ (Aquarius)
आज आत्मविश्वास में कमी रहेगी। संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कारोबार पर ध्यान दें। कठिनाइयां आ सकती हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मानसिक असन्तोष रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। तरक्की के योग बन रहे हैं।
मीन (Pieces)
आज नकारात्मक विचारों के प्रभाव से बचें। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। कार्यक्षेत्र में समस्याएं अभी बनी रहेंगी। किसी मित्र के सहयोग से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग रहेगा। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। संबंधों में निकटता आएगी।
जन्मदिन विशेष | ||
मूलांक 3 के जातक काफी खुले विचार के होने के साथ ही ये अपना जीवन स्वतंत्रता से जीना पसंद करते हैं। इन्हें जीवन में बेवजह किसी का भी हस्तक्षेप पसंद नहीं होता होने के साथ ही ये बहुत ही साहसी, निडर और बुद्धिमान होते हैं। यदि ये किसी काम की एक बार शुरुआत कर देते हैं तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।इसके साथ ही इन्हें किसी के सामने झुकना पसंद नहीं होता इसके अलावा ये किसी का एहसान भी जल्दी नहीं लेते हैं। इसका मुख्य कारण ये है कि ये अपना काम खुद ही करना चाहते हैं।अपने बड़े बुजुर्गों का इस मूलांक के लोग काफी सम्मान करते हैं। वहीं इनका मन बहुत ही कोमल होता है और यह दूसरों को जहां तक हो सके तकलीफ नहीं पहुंचाते हैं।
शुभ दिनांक : | 3,12,21,30 | शुभ अंक : | 3,5,7,9,12 | |
शुभ माह : | 1,3,7,9,12 | शुभ वर्ष : | 2023, 2027, 2030 2032 | |
ईष्टदेव : | गुरु बृहस्पति भगवान विष्णु | शुभ रंग : | पीला केसरिया क्रीम |
कैसा रहेगा यह वर्ष
03 मूलांक के लोगों के लिए ये साल लकी साबित होगा। आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलने के आसार रहेंगे। आपकी सुख- सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। करियर में आप अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। निवेश से भी लाभ प्राप्त होने की उम्मीद है। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो आपको मनचाही जगह नौकरी प्राप्त हो सकती है।इस साल आपका भाग्य विशेष रहेगा, इसके अलावा यह साल शिक्षा के लिए खास रहने की उम्मीद है। इस साल अत्यंत यश की प्राप्ति की संभावना के साथ ही कारोबार में साझेदार से तनाव हो सकता है।