वैदिक पंचांग
दिनांक | 1 सितम्बर 2022 | दिन | गुरुवार | |
विक्रम संवत | 2079 (गुजरात-2078) | शक संवत | 1944 | |
अयन | दक्षिणायन | ऋतु | वर्षा ऋतु | |
मास | भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार आषाढ़) | पक्ष | शुक्ल पक्ष | |
तिथि | पञ्चमी 14:49 तक तत्पश्चात षष्ठी | नक्षत्र | स्वाती 00:12 तक तत्पश्चात विशाखा | |
योग | ब्रह्म 21:12 तक तत्पश्चात इन्द्र | करण | बालव 14:49 तक तत्पश्चात कौलव 02:23 | |
अयन | सूर्य दक्षिणायन | राहुकाल | 13:41 से 15:16 तक | |
सूर्योदय | 05:46 | सूर्यास्त | 18:27 |
आज का राशिफल
मेष (Aries)
आज का दिन मौज-मस्ती और आनंद से भरा रहेगा- जैसा कि आप जीवन को भरपूर जीएंगे। आज आपको अपना पैसा खर्च करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी क्योंकि घर का कोई बड़ा आज आपको पैसा दे सकता है। बच्चे भविष्य की योजना बनाने के बजाय घर के बाहर अधिक समय बिताकर आपको निराश कर सकते हैं। आपके प्रिय का अनिश्चित मिजाज आपको परेशान कर सकता है।
वृष (Taurus)
आज अपने वजन पर नजर रखें। मित्रों के सहयोग से आर्थिक परेशानी दूर होगी। आज आपमें धैर्य की कमी रहेगी। इसलिए संयम बरतें, क्योंकि आपकी कड़वाहट आपके आसपास के लोगों को दुखी कर सकती है। आप अपने प्रिय से दूर होने पर भी उसकी उपस्थिति महसूस करेंगे। लघु या मध्यम अवधि के पाठ्यक्रम में दाखिला लेकर अपनी तकनीकी क्षमताओं को निखारें।
मिथुन (Gemini)
आज का दिन रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। यदि लंबे समय से धन से संबंधित कोई समस्या थी, तो उसमे आपको जीत मिल सकती है। आपका कोई मित्र कार्यक्षेत्र में आपकी चुगली कर सकता है, जिसके बाद आपको खरी-खोटी भी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों का आज पढ़ाई में मन कम लगेगा।
कर्क (Cancer)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक कर रहने वाला है। आप अपने अनावश्यक खर्चों को करने से बचेंगे, लेकिन फिर भी कुछ ऐसे खर्चे होंगे, जो आपको न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ सकते हैं। कार्य क्षेत्र में काम का बोझ अधिक होने के कारण आप परेशान हो सकते हैं। शारीरिक व मानसिक थकान का अनुभव होगा। आज के दिन क्रोध करने से बचें।
सिंह (Leo)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। नौकरी कर रहे जातक कार्य क्षेत्र में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं। आज के दिन नौकरीपेशा लोग किसी नए काम के लिए भी इधर-उधर जा सकते हैं। कोई नई जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है। आपको किसी कार्य की अधिकता के चलते शारीरिक थकान अथवा कमजोरी का अनुभव हो सकता है। आज के दिन आपको कोई नया काम सीखने को मिलेगा, जिससे आपके ज्ञान में वृद्धि होगी।
कन्या (Virgo)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज आपकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी, लेकिन फिर भी आप अपने कार्य को पूरा कर ही लेंगे। यदि आपकी नौकरी से संबंधित क्षेत्रों में कुछ समस्याएं आपको घेरे हुए हैं, तो आप उनका काफी हद तक समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। आज वरिष्ठ सदस्यों से किसी बात पर उलझने से बचें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आप संतान की भविष्य के लिए धन संचय करने में भी कामयाब रहेंगे।
तुला (Libra)
आज के दिन यदि आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान थे, तो आपकी वह चिंता समाप्त होगी, क्योंकि व्यापार कर रहे लोग अपनी पुरानी योजनाओं को शुरू करके अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। आपका कोई मित्र आपके साथ घूमने फिरने की योजना बना सकता है। आर्थिक योजना में आपको निवेश करना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में मनचाहे परिणाम मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी अपने परिजन की सेहत की चिंता सता सकती है।
वृश्चिक (Scorpio)
आज का दिन आपके पारिवारिक सुखों में वृद्धि लेकर आएगा। आपको यदि किसी काम की चिंता बनी हुई थी, तो वह आज समाप्त होगी और आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय के लिए में भी व्यतीत करेंगे, जिससे परिवार में चल रहे वाद विवाद भी समाप्त होंगे। नौकरी कर रहे लोगों को कार्य क्षेत्र में तरक्की मिल सकती है, जिसे देखकर उनके शत्रु परेशान हो सकते हैं। रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को कोई पुरस्कार प्राप्त हो सकता है।
धनु (Sagittarius)
आज का दिन आपके आत्मविश्वास में गिरावट लेकर आएगा। आपके किसी काम के पूरा ना होने के कारण आपका आत्मविश्वास डगमगायेगा और आप परेशान रहेंगे, लेकिन नौकरी व व्यवसाय कर रहे लोगों के सामने कुछ उलझने आ सकती हैं। किसी विपरीत परिस्थिति में भी आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखना होगा। यदि संतान के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो उसके लिए आप अपने किसी परिजन से बातचीत कर सकते हैं। जीवनसाथी आपका प्रत्येक कार्य में हरसंभव साथ देंगी।
मकर (Capricorn)
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को काम के लिए कोई अच्छा अवसर मिल सकता है वह तुरंत पकड़ कर काम करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को अपनी सोच में बदलाव लाना होगा और अपने काम की ओर ध्यान लगाना होगा। नए व्यवसाय की योजना बना रहे लोगों के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। आज धन लाभ के अवसर मिल रहे हैं, तो आपका रुका हुआ धन भी आपको प्राप्त हो सकता है, जिससे आपको आर्थिक स्थिति की चिंता कम होगी।
कुंभ (Aquarius)
आज का दिन आपके लिए कुछ तनाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अत्यधिक जिम्मेदारी मिलने के कारण काम अधिक होगा और आपका तनाव बढ़ सकता है, लेकिन फिर भी आपको ऐसी स्थिति में किसी व्यक्ति पर क्रोध करने से बचना होगा। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कुछ योजनाओं में भी धन लगा सकते हैं, जो आपको भविष्य में बेहतर लाभ देगी। आपकी वाणी की सौम्यता आपको किसी परिस्थिति से बाहर निकालने में कामयाब रहेगी। माता-पिता से आशीर्वाद लेकर आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।
मीन (Pieces)
आज आप आलस्य से भरे रहेंगे, जिसके कारण आपका किसी में मन नहीं लगेगा। नौकरी कर रहे लोगों को आज उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपको धन संबंधित कुछ समस्याएं आ रही थीं, तो आप उनका समाधान भी खोजने में काफी हद तक कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का बोझ बढ़ सकता है, लेकिन फिर भी आप अपना काम समय पर पूरा आसानी से कर पाएंगे।
जन्मदिन विशेष | ||
मूलांक 1 के व्यक्ति अच्छे मनोवैज्ञानिक, दुभाषिए और राजदूत सिद्ध होते हैं।सीधी-सादी सरल जीवन-पद्धति इन्हें प्रिय नहीं है। ये परिवर्तन के शौकीन होते हैं। अच्छे सेल्समैन के गुण इनमें होते हैं। इन्हें बहुमुखी प्रतिभा का धनी कहा जा सकता है। बिंदास रहते हैं। इन्हें दूसरों को प्रसन्न रखना आता है। इस अंक के अधिकतर व्यक्ति सर्कस वाले और नौटंकी वाले या फिर उच्च कोटि के कलाकार होते हैं। यह इनके भाग्य और कर्म पर निर्भर करता है कि यह क्या बनते हैं।
शुभ दिनांक : | 5,15,19,25 | शुभ अंक : | 3,4,5,7,9 | |
शुभ माह : | 3,5,7,9,11 | शुभ वर्ष : | 2025, 2030, 2035 2040, 2045, 2056 | |
ईष्टदेव : | हनुमान जी देवगुरु बृहस्पति | शुभ रंग : | लाल, गेरुआ,सिन्दूरी रंग |
कैसा रहेगा यह वर्ष
मूलांक एक के लोगों के लिए नया साल बहुत शानदार रहेगा। करियर में तरक्की हासिल होगी। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आप अपने व्यापार को ऊंचाईयों पर ले जाने में सफल रहेंगे। आप अपनी कला और मेहनत से अपने व्यापार में कुछ नया कर दिखाने में सक्षम हो सकते हैं। आपको अपने व्यापार में नए अवसर भी मिलेंगे और आप नए लोगों के साथ मेलमिलाप भी बढ़ाएंगे। वर्ष के मध्य का समय काफी अनुकूल साबित होगा। मनचाही नौकरी मिलने के आसार रहेंगे। वेतन में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कोई इच्छा पूरी हो सकती है। अगर आप जगह का बदलाव करना चाह रहे हैं तो वह भी आपके लिए चाहत की पूर्ति होगी। इस वर्ष आप अपनी प्रतिभा में भी निखार लाने का भी प्रयास करेंगे।