Daily Horoscope : पढ़िए। आज का पंचांग और 12 राशियों का राशिफल।

वैदिक पंचांग

दिनांक 4 सितम्बर 2022दिन रविवार
विक्रम संवत 2079 (गुजरात-2078)शक संवत 1944
अयन दक्षिणायन ऋतु वर्षा ऋतु
मास भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार आषाढ़)पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि अष्टमी 10:39 तक तत्पश्चात नवमी नक्षत्र ज्येष्ठा 21:43 तक तत्पश्चात मूल
योग विष्कम्भ 14:24 तक तत्पश्चात प्रीति करण बव 10:39तक तत्पश्चात बालव 21:36 तक तत्पश्चात कौलव
अयन सूर्य दक्षिणायन राहुकाल 16:49 से 18:23 तक
सूर्योदय 05:47सूर्यास्त 18:23
NEWS DIARY TODAY – DAILY HOROSCOPE

आज का राशिफल


जन्मदिन विशेष
NEWS DIARY TODAY WISHES YOU HAPPY BIRTHDAY!!!

मूलांक 4 वाले लोग बहुत चतुराई और कूटनीतिज्ञ भरा है, ऐसे लोग किसी से भी काम निकलवाने में माहिर होते हैं। ये लोग नियमों को कम ही मानते हैं और किसी भी नियम को तोड़ने के लिए तत्पर रहते हैं। आपको किसी से भी लड़ना हो तो आप बहुत ही चालाकी से सामना करते हैं और अपनी गलती कभी नहीं मानते। आप किसी काम को शुरू करते हैं तो बहुत संघर्ष के साथ आगे बढ़ते हैं और उस काम को जूनुन के साथ पूरा करते हैं। आप अपने कूटनीतिज्ञ दिमाग से सामने वालों को शीशे में उतारने में कामयाब हो जाएंगे। यह वर्ष नये कार्य के लिए भी बेहतर रहेगा। आप नई-नई योजनाओं पर काम करेंगे और आपको सफलता की प्राप्ति भी होगी, जिससें आपकी नई पहचान बनेगी। आपको अपनी चतुराई के अलावा ईमानदारी से काम करना चाहिए, तभी आप अपनी पहचान लंबे समय तक बना पाएंगे। नौकरी कर रहे लोगों के लिए यह वर्ष प्रमोशन के लिए बेहतर रहेगा और अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं, तो अप्रैल से समय बेहतर रहेगा।

शुभ दिनांक : 4,13,22,40शुभ अंक : 4,8,12,16,
शुभ माह : 4,8,10,12शुभ वर्ष : 2029, 2033, 2041 2048, 2055
ईष्टदेव : गणेशजी देव गुरु बृहस्पति शुभ रंग : लाल, पीला क्रीम
BIRTHDAY SPECIAL – NEWS DIARY TODAY

कैसा रहेगा यह वर्ष
मूलांक 4 वालों के लिए साल 2022 कई तरह की सौगातें लेकर आ रहा है। कई तरह के खट्टे मीठे अनुभव भी होंगे। इस साल नई नौकरी की प्रबल संभावना है, जिसके चलते आपके लिए तरक्की के रास्ते खुल जाएंगे। इस साल पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि के साथ ही साल भर मान-सम्मान भी मिलता रहेगा और अधिकारी भी आपसे बहुत प्रसन्न रहेंगे। यह साल लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए अनुकूल रहेगा लेकिन उचित होगा कि इस साल कर्ज लेने से बचें। अच्छी मात्रा में धन आने के बावजूद खर्चे में वृद्धि भी होगी। उचित होगा कि काम के साथ परिवार पर भी ध्यान दें। यह साल रोमांस के लिए भी खास रह सकता है। इस साल खान-पान में लापरवाही के साथ ही वाद-विवाद से भी बचना होगा।