नोएडा हाट में गुजरात की हैंडीक्राफ्ट और मध्य प्रदेश के हैंडलूम उत्पाद मचा रहे है धूम

सरस आजीविका मेला के चौथे दिन नोएडा हाट में गुजरात की हैंडीक्राफ्ट और मध्य प्रदेश के हैंडलूम की मच रही है धूम

हस्त निर्मित उत्पाद बन रहे हैं नोएडा वासियों की पसंद

नोएडा :- नोएडा हॉट स्थित सरस आजीविका मेला में विभिन्न राज्यों के हस्त निर्मित उत्पाद लोगों की पहली पसंद व आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मेले में जहां एक और गुजरात के हैंडीक्राफ्ट उत्पाद लोगों की पसंद बन रहे हैं वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश की हैंडलूम ने भी धूम मचा रखी है।
कंद्रीय ग्रामीण विकास के तत्वाधान मैं आयोजित मेले में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया है। इसी कड़ी में यहां देशभर के विभिन्न राज्यों की 300 से अधिक महिलाओं ने अपने उत्पादों के माध्यम से मेले में प्रतिभाग किया है। सोमवार को मेले में हैंडीक्राफ्ट एवं हैंडलूम उत्पादों की धूम रही।

गुजरात की पूनम बेन ने बताया

गुजरात के सुरेंद्र नगर के श्री कृष्णा स्वयं सहायता समूह की सदस्य पूनम बेन ने बताया कि उनके समूह में 15 महिलाएं काम करती हैं सभी को सरकार के प्रोत्साहन के द्वारा आजीविका चलाने का यह अवसर मिला है । उनके उत्पादों में बेडशीट पिलो कवर तथा बैग आदि शामिल है। उन्होंने बताया कि इसके लिए सरकार हमें निरंतर बढ़ावा दे रही है जो सरकार द्वारा एक सराहनीय प्रयास है। नोएडा में खरीददारी पर संतुष्टि जताते हुए उन्होंने कहा कि जहां हमारी बेडशीट की सर्वाधिक डिमांड है

मध्य प्रदेश सीमा हारे ने बताया

उधर मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूह की सदस्य सीमा हारे ने बताया कि उनके समूह में 125 महिलाएं हैं पहले यह घर में ही काम करती थी मगर सरकार के प्रयास से अब 4 गांव में 50 से अधिक हैंडलूम चलाए जा रहे हैं। आगे उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा उनको 25 हजार तौलिया लिए तैयार करने का ऑर्डर भी मिला था।अपने अच्छे उत्पादों के लिए 2018-19 में उन्हें राष्ट्रीय अवार्ड मिला था।

सरस आजीविका मेले के आयोजन के लिए हैंडीक्राफ्ट एम हैंडलूम के सभी सदस्यों और समूहों ने उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार के निरंतर प्रयासों और सहयोग सराहा है।


सरस आजीविका मेला के दौरान देश भर के 25 से अधिक राज्यों के हजारों उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री होगी। ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा यह एक मुहिम की शुरुआत की गई है जिससे कि हस्तशिल्पियों और हस्तकारों को कोरोना के बाद एक बार फिर से अपनी रोजगारी शुरु करने का मौका मिल सके। इसके साथ ही इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया अभियान वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा मिल सके। 25 फरवरी से लेकर 13 मार्च 2022 तक प्रसिद्ध सरस आजीविका मेला 2022 का आयोजन सेक्टर 33 के नोएडा हाट में किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *