गांजा तस्कर गैंग की चार महिलाएं गिरफ्तार, पुडिय़ा बनाकर बेचती थीं गांजा


ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा में गांजा बेचने वाली महिला गैंग का सूरजपुर पुलिस ने खुलासा किया है। इस दौरान पुलिस ने इस गिरोह की 4 महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है।यह महिला तस्कर गोल चक्कर व चौराहों पर खड़े होकर लोगों को गांजे की तस्करी किया करती थी। दरसअल सूरजपुर थाना क्षेत्र के डेल्टा मेट्रो स्टेशन के पास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। जिसमे कुछ महिलाएं गांजे की पुडिय़ा उसकी तस्करी कर रही थी। वहां से गुजरने वाले लोग आते है और वह उन महिलाओं से गांजे की पुडिय़ा लेते है और पैसे देकर चले जाते है। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो सूरजपुर पुलिस हरकत में आ गई और कार्रवाई करते हुए डेल्टा वन गोल चक्कर से चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।इस दौरान उनके कब्जे से करीब 2 किलो गांजा बरामद हुआ।यह पुडिय़ा बनाकर गांजे की तस्करी करती थी। यह महिलाएं पहले भी गांजा तस्करी के मामले में जेल जा चुकी है।जेल से आने के बाद दोबारा से इन्होंने तस्करी शुरू कर दी।यह गोलचक्कर पर खड़े होकर गांजे की पुडिय़ा बेचा करती थी।इस गिरोह के कई सदस्य फरार चल रहे है ,जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। सूरजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर कुछ महिलाओं के द्वारा गांजा बेचने का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होते ही इस मामले में तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई और इस गिरोह की चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके कब्जे से गांजा भी बरामद हुआ है।