लता मंगेशकर के निधन पर 2 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है इस दौरान आधा तरंगा आधा झुका रहेगा
नई दिल्ली :- लता मंगेशकर की लंबे समय से बीमार की खबरें आ रही थी अब पिछले कई दिनों से उनका इलाज मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में चल रहा था। इलाज के दौरान आज सुबह 8:10 पर उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। लता मंगेशकर की याद में केंद्र सरकार द्वारा 2 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है इस दौरान भारत देश का तिरंगा झंडा लता मंगेशकर की याद में 2 दिन आधा झुका रहेगा।
प्रधानमंत्री और कई हस्तियों ने व्यक्त किया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लता मंगेशकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया ‘मैं इसे अपना सम्मान मानता हूं कि मुझे हमेशा लता दीदी से अपार स्नेह मिला है। उनके साथ मेरी बातचीत अविस्मरणीय रहेगी। लता दीदी के निधन पर मुझे अपने साथी भारतीयों के साथ शोक है। उनके परिवार से बात की और संवेदना व्यक्त की। शांति।’ इसके साथ ही कई बॉलीवुड खेल जगत और राजनीतिक जगत के लोगों ने भी दुख व्यक्त करते हुए लता दीदी को याद किया।
भारत रत्न लता मंगेशकर ने 92 वर्ष की उम्र में ली अपनी अंतिम सांस
स्वर कोकिला लता मंगेशकर लंबे समय से बीमार चल रही थी उनका इलाज ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल मुंबई में चल रहा था इलाज के दौरान मल्टी ऑर्गन फैलियर से उनका निधन हो गया। 92 में वर्ष की उम्र में उनका निधन हुआ
या हम आपको बता दें कि लता मंगेशकर को 8 जनवरी को कोरोना वायरस संक्रमित होने के कारण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान लता मंगेशकर को वेंटिलेटर पर भी रखा गया था मगर सेहत के सुधार के बाद उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया। मगर उसके बाद मल्टीपल ऑर्गन फेलियर से उनका निधन हो गया। उनके निधन से बॉलीवुड जगत में खासा दुख है।
लता मंगेशकर ने गाये 5000 से भी अधिक गाने
स्वर कोकिला कहीं जाने वाली और भारत रत्न लता मंगेशकर ने बॉलीवुड जगत को 5000 से भी अधिक गाने दिए हैं उन्हें कला के क्षेत्र में इसी महत्वपूर्ण योगदान के लिए भारत रत्न से नवाजा गया। उनके चाहने वाले भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में है।