व्यक्ति की सांप के काटने से मौत, पसरा मातम


ग्रेटर नोएडा।ं

एक मजदूर की सांप के काटने से मौत हो गई है। इस मामले से पूरे इलाके में हडकंप मच गया है वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके से पहुंची और शव को कब्जे में लिया। ये पूरा मामला थाना कासना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां एक निर्माण अधिनियम फैक्ट्री में सो रहे मजदूर को सांप ने काट लिया। सांप के काटने से मजदूर की मौत हो गई। मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि मूल रूप से जगदार जनपद मोतीहारी बिहार गांव के निवासी रोशन पुत्र होशियार एक निर्माण अधीन फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था। रोशन फैक्ट्री में ही रह रहा था। रात के समय उसे जहरीले सांप ने काट लिया। हालत बिगडऩे पर उसे अस्पताल ले जाया गया। परीक्षण के उपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से जानकारी मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है।