शिंदे सहित सभी बागियों से छीना मंत्रीपद
महाराष्ट्र:- महाराष्ट्र में उपजे ज़बरदस्त सियासी संकट के बीच के मुख्यमंत्री उद्दव ठाकरे पूरी तरह एक्शन मोड में आ गए हैं। ठाकरे ने सभी बागी मंत्रियों को उनके पद से हटा दिया है और उनकी जगह दूसरी मंत्रियों को शामिल किया है। इसमें एकनाथ शिंदे भी शामिल हैं। शिवसेना के दो फाड़ होने के बाद चल रही लड़ाई के बाद इस एक्शन ने दर्शा दिया है कि ठाकरे अभी किसी भी तरह बैकफुट पर नहीं हैं।
उद्धव की कैबिनेट :
शिवसेना में अब चार कैबिनेट मंत्री हैं जिनमें मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आदित्य ठाकरे, अनिल परब और सुभाष देसाई शामिल हैं। आदित्य को छोड़कर शेष तीन विधान परिषद के सदस्य हैं। आपको बता दें कि शिवसेना के अगुवाई वाली महा विकास आघाड़ी सरकार में बगावत से पहले, पार्टी के 10 कैबिनेट मंत्री और चार राज्य मंत्री थे। सभी चार राज्य मंत्री असम के गुवाहाटी के होटल में डेरा डाले हुए हैं।
किसने खोया -किसने पाया:
- 1:- एकनाथ शिंदे का शहरी विकास मंत्रालय सुभाष देसाई को सौंपा गया।
- 2:- गुलाबराव पाटिल का विभाग अनिल परब को सौंपा गया।
- 3:- दादाजी भूसे और संदिपान भुमरे का विभाग शंकरराव गडाख को सौंपा गया।
- 4:- उदय सामंत का विभाग आदित्य ठाकरे को सौंपा गया।
- 5:- अब्दुल सत्तार के 3 मंत्रालय प्राजक्त तनपुरे, सतेज पाटिल और अदिति तटकरे को सौंपे गए।
- 6:- ओम प्रकाश उर्फ बच्चू कडू के 4 मंत्रालय अदिती तटकरे, सतेज पाटिल, संजय बनसोडे, दत्तात्रय भरणे को सौंपे गए।