नोएडा में बीएसएफ रिटायर्ड डीआईजी से 34 लाख की ठगी


नोएडा।

ऑनलाइन ट्रेडिंग और आईपीओ में इन्वेस्ट का झांसा देकर बीएसफ से रिटायर्ड डीआईजी से 34 लाख रुपए ठग लिए गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर सेल से की है। मामले की जांच की जा रही है। एसीपी विवेक रंजन ने बताया कि रिटायर्ड डीआईजी बीके आनंद नोएडा में रहते है। मार्च महीने में इनको एक वॉट्सऐप पर ग्रुप पर जोड़ दिया गया। इस पर आईपीओ और शेयर ट्रेडिंग के बारे में जानकारी दी गई। इस ग्रुप पर पहले से ही 100 लोग जुड़े थे। ये लोग मुनाफा का स्क्रीन शॉट भी डालते थे। ये देखकर पीड़ित ने भी मार्च और अप्रैल में इनको एक लिंक भेजा गया। जिसके जरिए ये भी एक ऐप से जुड़ गए। इसके बाद पीड़ित ने कुछ पैसा इन्वेस्ट किया। जो पैसा इन्वेस्ट किया उसका कुछ फायदा मिला। जिसे इन्होंने निकाल लिया। इसके बाद इनको और कंपनियों में पैसा इन्वेस्ट करने के लिए कहा गया। जिसमें 4 से 10 गुना मुनाफा की बात कही गई। पीड़ित ने पैसा इन्वेस्ट किया। जो भी अमाउंट बढ़ता वो उनको साइट पर दिखाई देता। इस तरह करके करीब 34 लाख रुपए अलग-अलग खातों में कंपनियों के नाम से इन्वेस्ट कर दिए। ऐसे में जब मुनाफा निकालना चाहा तो इनको टैक्स देने की बात कही गई। कई बार प्रयास करने के बद भी पैसा नहीं निकाल सके। इसके बाद इनको वॉट्सऐप ग्रुप से रिमूव कर दिया गया। साथ ही जिन नंबरों पर ये बात करते थे वे नंबर भी बंद हो गए। पीड़ित ने इस मामले में साइबर सेल से शिकायत की। बहरहाल उन खातों की जांच की जा रही है। जिनमें पैसा ट्रांसफर किए गए।