Swachh Survekshan 2022 : नोएडा को 10 लाख तक की आबादी में देश में 5वीं रैंक,यूपी का सबसे साफ़ शहर घोषित किया गया है

HIGHLIGHTS

:- सेल्फ सस्टेंबल का मिला अवार्ड

:-नोएडा को यूपी का सबसे साफ़ शहर घोषित किया गया है। जबकि देश में नोएडा को पांचवां स्थान मिला है।

नोएडा : दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण समारोह में नोएडा को यूपी का सबसे साफ़ शहर घोषित किया गया है। जबकि देश में नोएडा को पांचवां स्थान मिला है। सेल्फ सस्टेनेबल सिटी अवार्ड केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने दिया है। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी अवार्ड लेने पहुंचे दिल्ली।कार्यक्रम में उनके साथ नोएडा व ग्रेटर नोएडा सीईओ ऋतु माहेश्वरी भी मौजूद रहीं। दिल्ली में आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण – 2022 हेतु विभिन्न प्रतिभागी शहरों को दिल्ली के तालकटोरा स्टेस्डियम में स्वच्छता के लिए विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

देश का 5वां सबसे स्वच्छ शहर बना नोएडा

नोएडा को 10 लाख तक की आबादी में देश में 5वीं रैंक। एक पायदान नीचे उतरा शहर लेकिन टॉप-5 में जगह बरकरार है। वहीं ओवरऑल रैकिंग 11वीं रही है। नोएडा का ओवरऑल स्कोर 6332 रहा। वहीं एसएलपी में 2556 अंक, जीएफसी में 1050, ओडीएफ में 600 और सिटिजन वोकल में 2126 अंक मिले

स्वच्छता सर्वेक्षण में साल दर साल बढ़ा नोएडा का ग्राफ

प्राधिकरण ने बतया कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में प्राधिकरण ने 324 वां स्थान 2019 में 250 वां 2020 में 25 वां स्थान हासिल किया था। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में नोएडा को देश में 10 लाख से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में चतुर्थ स्थान प्राप्त हुआ था । स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में 4320 से अधिक शहरों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इसमें नोएडा ने 10 लाख से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में प्रतिभाग किया।

इंदौर को मिला देश में पहला स्थान

मध्य प्रदेश के शहर इंदौर को एक बार फिर देश का सबसे स्वच्छ शहर चुना गया है। ये लगातार छठवां साल है, जब इंदौर को देश का सबसे साफ़ सुथरा शहर माना गया है। केंद्र सरकार की वार्षिक सर्वेक्षण की सूची जारी कर दी गई है। आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने ये सूची जारी की है। पहले पर इंदौर तो दूसरे पर सूरत और तीसरे स्थान पर नवी मुंबई को चुना गया है। ये तीनों शहर देश के सबसे स्वच्छ शहर चुने गये हैं। केंद्र सरकार हर साल देश में सबसे साफ़ शहरों की सूची जारी करती है। इसमें पिछले 6 सालों से इंदौर लगातार पहले नंबर पर जगह बनाता आ रहा है।

इन वजह से मिला नोएडा को ये अवार्ड

:- नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता संबंधी वॉल पेंटिंग कराकर नियमित गंदे होने वाले स्थानों को स्थाई रूप से सुंदर बनाया गया।

:- अधिक से अधिक संख्या में डिसेन्ट्राइज्ड कंपोस्ट प्लांट लगाकर सेक्टरों में ही कूड़े का निस्तारण किया गया

:- सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज में प्रतिभाग कर सीवर संबंधिति कार्यों एवं सफाई कर्मियों की सुविधाओं को बेहतर किया गया।

:- 250 से अधिक कूड़ा स्थलों का सौन्दर्यीकरण करते हुए खुले में कूड़ा डालने पर पूर्ण नियंत्रण में किया गया।

:- बायोरेमिडियेशन डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन, मैकेनिकल स्वीपिंग, सीएंडडी वेस्ट निस्तारण एवं सभी कर्मचारियों की फेस एप द्वारा अटेडेंस आदि की ऑनलाइन मॉनिटरिंग किया जाना।

:- सैनिटेशन कार्यों की नियमित समीक्षा बैठक स्थल निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग के द्वारा कार्यों की गुणवत्ता में अत्यधिक सुधार एवं तेजी लायी गई।

:- एनजीओ द्वारा सभी सेक्टरों एवं ग्रामों में स्वच्छता जागरूकता अभियान एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग रोकने हेतु लोगों को जागरूक किया गया।

:- सिंगल यूज प्लास्टिक का यूज रोकने के लिए विभिन्न सेक्टरों में थैला बैंक स्थापित।

:- अधिक से अधिक संख्या में 69 सामुदायिक शौचालयों 102 सार्वजनिक शौचालयों, महिलाओं हेतु 16 पिंक शौचालयों एवं 119 यूरिनल ब्लॉक्स का निर्माण