:- ट्विन टॉवर को तोडऩे के लिए लाया जाएगा 3700 किलो विस्फोटक
:- विस्फोटक के लिए दोनों टावरों मे किए जाएंगे लगभग 10 हजार सुराग
नोएडा :- ट्विन टॉवर को ध्वस्त करने के लिए पुलिस एनओसी को लेकर चल रहा संशय अब खत्म हो गया है। सुपरटेक के दोनों टावर सियान और एपेक्स को तोडऩे के लिए पुलिस ने एडिफिस इंजीनियरिंग को नो आब्जेक्शन सर्टिफि केट (NOC) दे दिया है। अब एडिफिस कंपनी पलवल से विस्फोटक को ला सकेगी। इसके लिए उसे नोएडा पुलिस एस्कॉट देगी।
कितना और कहां से लाया जाएगा विस्फोटक
यह जानकारी पुलिस द्वारा दी गई । उन्होंने बताया कि दिए गए प्रारूप पर एडिफिस ने मंगलवार देर रात नोएडा पुलिस को अपना जवाब दे दिया था। जिसके बाद क्लियरेंस देते हुए उनको एनओसी जारी की गई। ट्विन टॉवर को तोडऩे के लिए 3700 किलो विस्फोटक लाया जाना है। ये विस्फोटक प्रत्येक 15 दिनों तक पलवल से नोएडा सेक्टर 93ए लाया जाएगा। इसमें दो गाडियां होंगी। एक डेटोनेटर और दूसरी विस्फोटक की। सुरक्षा के लिहाज से विस्फोटक किसी रास्ते से और कितने बजे लाया जाएगा इसे गोपनीय रखा गया है। दोनों टावरों में करीब 10 हजार सुराख किए गए है। इनमें विस्फोटक भरने का काम सिर्फ दिन में किया जाएगा। शाम होने के साथ ही बचा हुआ विस्फोटक वापस पलवल भेज दिया जाएगा। ये प्रक्रिया लगातार 15 दिनों तक चलेगी। इसके बाद दोनों इमारतों को सील कर दिया जाएगा। विस्फोटक लगाने का काम शुरू होते ही पूरे एरिया को सीसीटीवी सर्विलांस मोड पर रखा जाएगा। किसी का प्रवेश बिना नोडल अधिकारी की अनुमति के नहीं होगा। साथ ही अतियात के तौर पर आने जाने वालों का पास चेक किया जाएगा साथ ही इमारत के पास किसी को भी नहीं आने दिया जाएगा।